Poha Recipe In Hindi 2023 : एकदम सॉफ्ट और खिला खिला मिक्स वेज पोहा विधि दोस्तों क्या आप भी बढ़िया और स्वादिस्ट पोहा कैसे बनाये इसके बारे में सर्च कर रहे है, अगर हाँ तो आप बिलकुल सही जगह पर आये है।
क्योंकि आज हम आपको सिखाने वाला है कि चटपटे, स्वादिस्ट और जायकेदार होटल जैसा पोहा बनाने की विधि, How To Make Poha Recipe In Hindi 2023, मिक्स वेज पोहा बनाने की विधि के बारे में बताने वाले है।
तो Poha Recipe In Hindi के लिए आगे बताई गयी सभी स्टेप्स और पोहा बनाने की विधि को अच्छे से फॉलो करे।
Contents
Poha Recipe Hindi 2023

भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग फूड्स फेमस होते है उसी तरह से पश्चिमी भारत में पोहा एक popular breakfast food है। पोहा को Pressed Rice Flakes भी कहा जाता है।
इसे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे कि गुजरात में पोहा और वही महाराष्ट्र में पोहे। इसके अलावा पोहा को अलग-अलग तरीको से बनाया जाता है और इसी वजह से इसे ओर भी कई नामो से जाना जाता है।
तो आज हम जिस तरह से पोहा बनाने वाले है उसे हम एक तरह से Mix Veg Poha भी कह सकते है और यकीन मानिये आज जो हम आपको Poha Recipe बताने वाले है वो आपको काफी पसंद आने वाली है।
पोहा बनाने के लिए सामग्री
- 3 कप पोहा
- 1 नीम्बू
- 2 से 4 टेबल स्पून तेल
- 1/2 कप मूँगफली
- 1 आलू
- 1 टेबल स्पून जीरा
- 1 टेबल स्पून सरसो के दाने
- 2 से 3 लहसून की कलियाँ
- करी पत्ते
- 1/8 टेबल स्पून हींग
- 1 प्याज
- 3 हरी मिर्च
- 1 छोटी गाजर (वैकल्पिक)
- 1 छोटी शिमला मिर्च
- 1 टमाटर
- 1/4 कप कॉर्न
- नमक स्वादानुसार
- 1 से 2 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
गार्निशिंग के लिए सामग्री
- आलू भुजिया सेव।
- बारीक कटा हुआ प्याज।
- बारीक कटा हरा धनिया।
- नीम्बू का रस।
Poha Recipe In Hindi : पोहा बनाने की विधि
- तो अब सबसे पहले हम पोहा को तैयार करेंगे।
- तो आपको एक छलनी या ऐसा बर्तन लेना है जिसमे पानी नीतर सके और अब पोहा को अच्छे से खुले पानी में धोना है।
- इसके साथ ही पोहा को आपको अच्छे से 1-2 मिनट भिगोकर धोएं।
- इसके बाद भीगे हुए पोहो में आपको आधा निम्बू का रस निचोड़ देना है।
- इसके बाद आपको एक पैन या कढ़ाई लेनी है और इसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करना है।
- फिर उसमे आधा कप मूंगफली डालकर तब तक fry करना है जब तक कि उसका कच्चापन ना चला जाये और मूंगफली crispy ना हो जाये। इसके बाद आपको मूंगफली को निकाल लेना है।
- इसके बाद आपको एक मध्यम साइज का आलू लेना है और इसके छोटे-छोटे पीस कर लेने है। इसके बाद कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करना है और फिर उसमे कटे हुए आलू को डालकर fry करना है जब तक कि वो crispy और हल्के भूरे ना हो जाये।
- इसके बाद आपको इन आलू को साइड में करके 1 चम्मच जीरा, सरसो और 2 से 4 बारीक कटी हुई लहसुन की कलियाँ और थोड़े से करी पत्ते डाल दे और अब सब चीज़ो को अच्छे से भून ले।
- अब इनमे आपको थोड़ी सी हींग डालनी है और मीडियम साइज का बारीक कटा प्याज डालना है और अब इसे मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक पकाना है।
- इसके बाद तीन पतली मिर्च को बीच में से चीरा लगा कर टुकड़े करके डाल देना है।
- 1 छोटी गाजर बारीक कटी हुई (वैकल्पिक) और 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च डालकर 1-2 मिनट के लिए पकाये।
- इसके बाद डालना है 1 बारीक कटा हुआ टमाटर और थोड़े से कॉर्न 1/4 कप के करीब डालना है और सब को अच्छे से मिक्स कर लेना है।
- अब आपको आंच को थोड़ा तेज कर लेना है और इसमें स्वादानुसार नमक डालना है। फिर इसे ढककर 2 मिनट के लिए पकाना है।
- अब आपको इसमें डालना है 1/2 टेबल स्पून हल्दी, 1 टेबल स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर अब इनको अच्छे से मिला लेना है और मध्यम आंच पर पकाना है।
- अब हमे पोहा डालना है और आपको इसमें फ्राई की हुई मूंगफली डालनी है और अब धीमी आंच करके हल्के हाथो से पोहे को मिक्स करेंगे।
- अब आखिर में ऊपर से डाल देंगे बारीक कटा हुआ हरा धनिया और अब तैयार है हमारा पोहा।
अब ऊपर से निम्बू का रस निचोड़े, इसके साथ ही बारीक कटा हुआ धनिया, बारीक कटी हुई प्याज और थोड़ी सी आलू सेव से गार्निशिंग करे और गरमा गर्म सर्व करे।
Poha Recipe In Hindi : सुझाव और विविधता
पोहा जिसे Flattened Rice Flakes भी कहा जाता है और जो कि नॉर्मली दो तरह के आते है एक तो पतला (Thin Rice Flakes) और दूसरा Thick Rice Fakes यानि मोटे पोहे। पतले Rice flakes का इस्तेमाल मिक्सर और चिवड़े में किया जाता है और बाकि नॉर्मली बनाये जाने वाले पोहे में Thick Rice Flakes का इस्तेमाल किया जाता है। तो इस Recipe के लिए आपको ध्यान क्या रखना है कि थोड़े thick पोहे का इस्तेमाल करना है।
अक्सर हम क्या करते है कि बहुत जल्दी में पोहा धो देते है और उन्हें पानी से निकल लेते है। इससे क्या होता है कि बाद में पोहा ड्राई लगने लगते है। तो थोड़ा सा पानी पोहा में रहेगा, तो पोहे बाद में पानी को सोखकर के फूलते है और सॉफ्ट रहते है।
अगर पोहा रखे हुए ज्यादा वक़्त हो जाता है और वो आपको ड्राई लगने लगे तो आप उनमे हाथो की मदद से थोड़ा सा पानी छिड़क दे और ध्यान रहे है कि आपको उसमे पानी डालना नहीं है बस छिड़कना है।
Poha Recipe In Hindi Video
Conclusion
तो दोस्तों ये थी पोहा बनाने की विधि और मुझे उम्मीद है की आपको Poha Recipe से related हमारा ये article बहुत पसंद आया होगा और अगर आपको हमारा ये article “Poha Recipe In Hindi 2023 : एकदम सॉफ्ट और खिला खिला मिक्स वेज पोहा विधि
“ पसंद आया है तो इसे like और share जरूर करना। इसी तरह की बेहतरीन recipes की जानकारी के लिए आप हमारी website Hebbar’s Kitchen को follow कर सकते है।
FAQ : Poha Recipe In Hindi 2023
Q.1 पोहा क्या चीज़ से बनता है?
Ans. पोहा चावल के माध्यम से बनाया जाता है। जब चावल धान के रूप में होता है तब उन्हें मशीन द्वारा प्रेस किया जाता है जिससे कि उनके छिलके अलग हो जाते है और चावल को उनका आकर मिल जाता है।
Q.2 पोहा कितने प्रकार के होते हैं?
Ans. सामान्य रूप से पोहा के दो प्रकार होते है : एक तो पतला और दूसरा मोटा।